लो कर लो बात…. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर उठे सवाल

Share :

मुजफ्फरनगर/बघरा(रिपोर्टर)। गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अब मुजफ्फरनगर के विकास खंड बघरा में गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। बघरा में सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़े स्तर पर बरती जा रही अनियमितताओं और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है।
खंड विकास कार्यालय बघरा में कथित तौर पर कुछ दलालों को बैठाकर पूरी प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि BDO बघरा और ADO समाज कल्याण विभाग की मौजूदगी में दलालों के माध्यम से वर-वधुओं से पैसे लेकर उनका नाम योजना में शामिल कराया गया और विवाह सम्पन्न कराए गए। चर्चा है कि एक-एक जोड़े से करीब 10 हजार रुपये तक की रकम ली गई, जिसके बाद उनका विवाह कार्यक्रम में कराया गया। इस कथित लेन-देन का वीडियो सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में सबसे बड़ा सवाल आंकड़ों को लेकर खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार योजना से जुड़ी फाइलों में कुल 52 वर-वधुओं को पात्र दर्शाया गया था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ 43 जोड़ों का ही विवाह सम्पन्न कराया गया। बताया जा रहा है कि बाकी वर-वधुओं को कागजों में अनुपस्थित दिखा दिया गया, जबकि कई लोग मौके पर मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बाकी जोड़ों का क्या हुआ और उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला।
ग्रामीणों का कहना है कि सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले घरेलू सामान और सहायता राशि के वितरण में भी गड़बड़ी की गई। कुछ मामलों में पात्र लोगों को भी अपात्र बताकर योजना के लाभ से वंचित किया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि गरीब बेटियों के विवाह के लिए चलाई जा रही योजना में भी इस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है, तो यह सरकार की मंशा और गरीबों के अधिकार दोनों के साथ बड़ा अन्याय है।
उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पत्रों का चयन करके उनको सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal