छापेमारी में भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों की खपत का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद अब प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के बड़े कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ है। साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया। नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में आठ-नौ ऐसी दवाइयां पाई गई हैं, जो नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। पकड़े गए दो आरोपियों में से एक स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि आगरा में नकली दवा करोबार कांड के खुलासे के बाद मुजफ्फरनगर से भी इस सिंडीकेट का पूरा लिंक मिला और साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयों के कारोबार का खुलासा हुआ थाा, अब यहां पर नशीली दवाइयों के खुले व्यापार का भी भंड़ाफोड़ हुआ है। इसमें दवा कारोबारी के घर से बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों की खेप को पुलिस, प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम के अफसरों ने छापामार कार्यवाही के दौरान बरामद किया है।
औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक के द्वारा नशीली दवाइ का इंजेक्शन लगाया जा रहा था। तभी से इस युवक की पहचान के लिए विभागीय स्तर पर जांच की जा रही थी। इसकी पहचान होने पर गोपनीय सूचना मिली कि यह नशीली दवाइयों का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार कर रहा है। नारकोटिक्स एक्ट के नियमों के खिलाफ नशीली दवाइयों का भंडारण और उनकी खुली बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस, प्रशासन और विभागीय स्तर पर संयुक्त कार्यवाही के लिए छापा मारा गया। डीआई पवन शाक्य ने बताया कि राहुल कुमार नामक युवक के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अन्तर्गत मौहल्ला साकेत मल्हुपूरा में स्थित आवास पर छापा मारा गया, तो यहां पर बड़े पैमाने पर नशीली प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि राहुल कुमार ने औषधि विभाग से केएम ट्रेडर्स के नाम से थोक दवा व्यापार के लिए लाइसेंस ले रखा है। राहुल ने अपना मेडिकल स्टोर कच्ची सड़क पर खोला हुआ है और घर को अवैध गोदाम बनाया हुआ है। राहुल के घर से आठ-नौ ऐसी दवाइयां बरामद हुई हैं, जिनकी नारकोटिक्स एक्ट के तहत खुली बिक्री और बड़े पैमाने पर भंडारण पूरी तरह से प्रतिबंधित और अवैध है। उन्होंने बताया कि राहुल के आवास से बरामद दवाइयों में एलप्राजोलेम, पेन्टापाजोलम, ट्रामाडोल आदि दवाइयां शामिल हैं। यहां से करीब ढाई-तीन लाख रुपये कीमत की ये प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। दवाइयों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है। कार्यवाही में शामिल रहे सीओ सिटी ने बताया कि साकेत कालोनी में एक दवा कारोबारी आवास पर छापा मारा गया था। यहां से नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का बड़ा भंडार मिला है। दवा कारोबारी राहुल कुमार व एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपियों से बरामद दवाइयों के सम्बंध में पूछताछ कर रही है। इसमें एनडीपीएस के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है। औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल की सनातन धर्म सभा के विरुद्ध की गई शिकायत निरस्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर शहर की प्रतिष्ठित सनातन धर्म सभा से जुड़े मामले में एक बार फिर संस्था के हित में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। इस बार सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स, सहारनपुर ने इस संस्था के नवीनीकरण को मंजूरी देते हुए प्रबंध समिति के चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश

श्रीराम कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अंतरमहाविद्यालय हैंडबॉल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता पर किया कब्जा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने मॉ शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय हैंडबाल (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतरमहाविद्यालय

हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध तड़के 4 बजे से सघन प्रवर्तन अभियान, 50 से अधिक वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित स्लीपर एवं लग्जरी बसों की सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित तकनीकी मानकों तथा परमिट शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को प्रातः 4 बजे से विशेष

भाकियू अराजनैतिक ने की गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित बापू भवन में अपर मुख्य सचिव गन्ना एवं चीनी उद्योग वीना कुमारी से मुलाकात कर पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का राज्य परामर्शी मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक और

मुजफ्फरनगर में कल 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जनपद में 23 अक्टूबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षण

मुजफ्फरनगर में उर्वरक की कालाबाजारी पर निगरानी तेज, 28 स्थानों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने और खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई