सत्ता बचाने को देश में लगाया था कांग्रेस ने आपातकाल: राजेन्द्र अग्रवाल

Share :

मुजफ्फरनगर। मेरठ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नें सत्ता बचाने के लिए करीब 50 वर्ष पूर्व आपातकाल लगाया था, जिसे बाद में देश की जनता ने आम चुनाव में वोटों के जरिए उक्त वक्त सरकार के फैसले को नकारते हुए सत्ता से बेदखल कर दिया था।
भाजपा के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल बुधवार सायं चार बजे गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल को लेकर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। देश में आपातकाल को लेकर 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा आपातकाल को लोकतंत्र पर कुठाराघात बताते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों व संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उस वक्त 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर देश पर आपातकाल को थोप दिया था, यह सब उस वक्त केन्द्र की सरकार बचाने के लिए किया गया था, जबकि उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इस्तीफा देना चाहिए था।
जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उस वक्त के आपातकाल जैसे काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदने का कार्य किया, अपितु देश की न्यायपालिका की निष्पक्षता के साथ ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचल कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि आज आपातकाल के 50 वर्षों के बाद भी जो लोग इसकी जद में आए, उन आंदोलनकारियों के साहस एवं संघर्ष को याद करते हुए लोगों के तन में सिहरन सी दौड़ जाती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता अचिंत मित्तल व अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई