मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर व वेस्ट यूपी के साथ देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी दिल्ली समेत पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ गुजरात और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच मंगलवार दोपहर में नगरीय क्षेत्र में 12.8 एमएम बारिश के साथ बीते दिवस की भांति तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के आंकड़ों में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
केरल में इस बार समय से करीब एक सप्ताह पूर्व मानसून की दस्तक के बाद मंगलवार, 24 जून को दिल्ली-एनसीआर के साथ मुजफ्फरनगर में दूसरी बड़ी प्री-मानसून की बारिश के बाद मानसून के आधिकारिक प्रवेश की पुष्टि की जा रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए दावा किया है, जिसमें आने वाले दिनों में तेज बारिश व आंधी की चेतावनी के साथ बारिश से तापमान में कुछ हद तक गिरावट का दावा किया है, जिससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की आस जगी है। जनपद में गुरूवार को हुई 11.4 एमएम बारिश के बाद रविवार को दिन निकलते हुई 13.6 एमएम बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया था, जिसके बाद मौसम में ठंडक के साथ राहत दिखाई दी, लेकिन सोमवार को गर्मी एवं उमस का शुरू क्रम मंगलवार की दोपहर हुई 12.8 एमएम बारिश से राहत देने वाला साबित हुआ। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बताया जा रहा है कि, 26 जून से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है और 29 जून तक यूपी के 16 जनपदों में चमक के साथ बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश भी हो सकती हैं। इसके अलावा बिजली गिरने और बादल गरजने का भी खतरा बना हुआ है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और जलभराव से जन-जीवन प्रभावित हुआ है, जिससे आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम बनने की संभावना के साथ बुधवार 25 जून को साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो सकता है, जो अगले 48 घंटे में असरदार रहेगा। यह सिस्टम मानसून को और ताकत देगा, जिससे कृषि के लिहाज से अच्छी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






