मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में वर्षा ऋतु से पूर्व ही संभावित बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिये जनपद स्तर पर गठित बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण व एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने जिले में बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ चौकियों, आश्रय स्थलों, बंधों एवं बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गयी।

बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि तहसील स्तर पर एसडीएम की जिम्मेदारी होगी कि वें अपने क्षेत्रों में बाढ़ से पूर्व की तैयारी के दृष्टिगत किये जा रहे प्रबंधों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण समयान्तर्गत कर लें। वहीं नगर पालिका/नगर पंचायत एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के नालों व नालियों की सफाई का महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करा लें, ताकि जिससे संभावित बाढ़ के दौरान जल प्लावन की स्थिति न बनें। उन्होंने सीएमओ को बाढ़ के दौरान संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जरुरी व जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए। ड्रेनेज खंड को सम्पूर्ण तैयारी रखने एवं जनपद में बने समस्त तटबंधों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि बाढ़ आते ही राहत सामग्री वितरित की जाये, इस कार्य में कोई की शिथिलता न की जाये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार ने सभी विभागों को बाढ़ एवं सूखा आपदा प्रबन्धन योजना बनाने के साथ एसडीएम को नाव-नाविक व गोताखोरों को सूचीबद्ध बनाने और अस्थाई पम्पिंग सेट सूची तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पशुओें के लिए वैक्सिनेशन का कार्य, चारे की व्यवस्था के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा






