भाकियू के धरने पर कलेक्ट्रेट में गूंजे हर हर महादेव अल्लाह हू अकबर के गगनचुंबी नारे

Share :

मुजफ्फरनगर। किसान समस्याओं के निदान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य रूप से खेती के लिए दी जाने वाली दस घंटे की विद्युत आपूर्ति में कटौती करने जैसी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में अलविदा जुमे के दिन भाकियू के आंदोलन में उस वक्त सांप्रदायिक सौहार्द्र का माहौल बन गया जब धरने पर संयुक्त रूप से अल्लाह- ओ- अकबर के साथ हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा कलेक्ट्रेट।
भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी के नेतृत्व में डीएम दफ्तर पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान समस्याओं की मांग को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में सरकार द्वारा किसान आंदोलन को तानाशाहीपूर्ण रूप से दबाते हुए किसान नेताओं को गिरफ्तार कर खत्म करने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध के साथ यूपी में बिजली शेड्यूल में परिवर्तन कर दो चरणों में बिजली आपूर्ति व बिजली की अन्य समस्याएं, फसल बीज प्रणाली, गन्ना किसान समस्या, भूमि अधिग्रहण, प्राकृतिक आपदा, फसल हानि, छुट्टा पशु की रोकथाम, एमएसपी गारंटी कानून व अन्य किसान समस्याओें को लेकर धरना दिया। धरने पर सांप्रदायिक सद्भाव भी देखने को मिला। धरने की अध्यक्षता चौधरी विजेंद्र सिंह आर्य व संचालन चौ. शक्ति सिंह ने किया। धरने को मुख्य रूप से चौधरी अशोक घटायन, प्रमोद अहलावत, प्रदीप सैनी, संजीव खोखर, जुबेर अहमद, नितिन राठी, सरदार जसविंद्र ज्ञानी, मनीष अहलावत, विकास त्यागी, सरदार बूटा सिंह, सुमित चौधरी, बिट्टू बसेड़ा, अंशु, मनोज बालियान, दीपक बालियान, सोनू काबा, गुलबहार राव, संजीव राठी, सरदार अमीर सिंह, ललित त्यागी, संजीव पंवार, देव अहलावत, संजय त्यागी, सत्येन्द्र चौहान, अनुज राठी, गुलशन चौधरी, भूरा चौधरी, जितेंद्र बालियान, योगेश बालियान, धर्मेन्द्र सहरावत, हैप्पी बालियान, दीपक चौधरी, परवेंद्र ढाका, सचिन चौधरी, विकास बालियान, सुभाष काकरान, अरुण आर्य, भारतवीर, डॉ. अनीस राणा, परमजीत चौधरी, नवीन चौधरी, बिट्टू चौधरी, सरदार गुरुदेव सिंह, हरचंद सिंह, बबलू चौधरी, कुणाल वर्मा, मदनपाल सहरावत, आकाश बालियान, विशाल सैनी, साजिद मलिक, दिव्यांश चौधरी, दिनेश सैनी, साजिद कुरैशी, अबरार साहिल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई