मुजफ्फरनगर। शिवसेना एवं क्रांतिसेना पदाधिकारियों की एक बैठक में आगामी 4 अप्रैल को मुरादाबाद में होने वाले विराट कार्यकर्ता महासम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शिवसेना की बेस्ट उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा नेताओं की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना महाराष्ट्र के बाहर पूरी सक्रियता से पैर पसार रही है। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के 28 जनपदों में अगले माह तक गठन पूरा कर लिया जाएगा। इस वक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों में श्री शिंदे जी व शिवसेना के सचिव कैप्टन अभिजीत अड़सूल के नेतृत्व में शिवसेना मजबूत स्थिति में आ चुकी है। उद्धव ठाकरे के मुस्लिम तुष्टिकरण रवैया के कारण बड़ी संख्या में शिव सैनिक यूबीटी छोड़कर शिंदे जी में आस्था व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजनौर और पूरा शहर के बाद अब 4 अप्रैल को मुरादाबाद में शिवसेना का एक विराट कार्यकर्ता भाषण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अड़सूल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल रहने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव संजीव शंकर, मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम चौधरी, जिला उप प्रमुख संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, गौरव गर्ग, राजन वर्मा, क्रांतिसेना महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, शिवसेना महानगर प्रमुख ओंकार पंडित, अनुज चौधरी, अमित गुप्ता, उज्ज्वल पंडित, ललित रुहेला, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राखी प्रजापति, सुनील प्रजापति, प्रदीप जैन, बादल ठाकुर, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, अमित मित्तल प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






