अब शहरी क्षेत्र में एलईडी लाइटों से जगमग होगा पालिका क्षेत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र की पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच नगर पालिका 45 वॉट की करीब तीन हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने जा रही है। उक्त लाइटों को खरीदने के लिए पालिका के पथ प्रकाश विभाग ने फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार जिस कम्पनी का टेंडर निकलेगा उसी कंपनी से नगर पालिका अब लाइटें खरीदेंगी। शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खराब पड़ी हुई एलईडी लाइटें बदलने की उम्मीदों के सभासदों को बदलाव की फिर से आस जगी है। वर्तमान स्थिति में शहर के अधिकांश वार्डों में एलईडी स्ट्रीट लाइटों को लेकर बुरा हाल है। नव विस्तारित क्षेत्र में एलईडी लाइटों का अभाव पूर्व से बना हुआ है। नगर पालिका के मार्ग प्रकाश विभाग में आए दिन खराब लाइटों की शिकायतें आती ही रहती है। हालांकि नगर पालिका ने खराब हुई लाइटों को सही कराने के लिए अलग से कर्मियों को रखा है, जिनके द्वारा पालिका क्षेत्र में रोस्टर अनुसार वार्डों में खराब लाइटों को सही किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम फजीहतों के बाद फिर से पालिका में सुधार की उम्मीद जगी है। इस बार शुरू टेंडर प्रक्रिया के बीच में पालिका प्रशासन 45 वॉट की तीन हजार लाइटें खरीदने जा रही है। इन खरीदी हुई लाइटों के क्षेत्र में आ जाने से जहां विद्युत की बचत के साथ ही पालिका के 55 वार्डों में एलईडी लाइटों का सूखा समाप्त होने जा रहा है। पिछले दिनों लाइटों को खरीदने के लिए निकाला गया पालिका का टेंडर निरस्त हो गया था। इस बीच वार्ड सभासद की ओर से की गई शिकायत में लगाए बए गड़बड़झाले के बीच पालिका की फजीहत हुई थी। सभासद देवेश कौशिक द्वारा इस मामले में शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी। अब फिर से पालिका ने 45 वॉट की तीन हजार लाइटें खरीदने के लिए टेंडर निकाला है। उक्त टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर तमाम एलईडी लाइटें खरीदी जाएगी।

इन्होंने कहा-
नगरपालिका परिषद के मार्ग प्रकाश प्रभारी जेई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि नगरपालिका द्वारा 45 वॉट की तीन हजार एलईडी लाइटें खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर लाइटें खरीदी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभासदों की मांग व जरुरत के आधार पर संबंधित स्थानों पर इन लाइटों को लगाते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई