राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र, जताई नाराजगी

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए नया विद्युत आपूर्ति शेड्यूल जारी किये जाने को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इस फरमान को किसानों के खिलाफ बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नए आदेश को निरस्त कराते हुए पूर्व की भांति दस घंटे आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा के साथ में मिलकर भाकियू ने मुख्यालयों पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर ऐलान किया है।
प्रदेश में खेती कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति की समयावधि को घटाकर इसे 07 घंटे करते हुए दो भागों में आपूर्ति को विभाजित कर दिया है। इसे लेकर भाकियू के राष्टÑीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों के खिलाफ इस कदम की निंदा की और इस आदेश को निरस्त कराये जाने की मांग की है। राकेश टिकैत ने कृषि पोषक फीडर पर विद्युत आपूर्ति के तय समय को घटाने के लिए जारी हुए नए आदेश के किसानों और खेती कार्यों पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभाव को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि यूपी में कृषि में नहर व्यवस्था के साथ ही निजी नलकूप की व्यवस्था फसलों की सिंचाई करने के लिए महत्वपूर्ण अंग है, जिससे समय पर किसान फसलों को सिंचित करने के साथ ही इसके सहारे फसलों से बेहतर उत्पादन पाने का प्रयास भी कर रहा है। राकेश टिकैत ने पत्र में बताया कि 22 मार्च को जारी आदेश में कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया, जिसकी सप्लाई दो भागों में वर्गीकृत कर दी गई है। इसमें सात घंटे तक जो विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है, उसके अनुसार किसानों को सुबह 5:15 बजे से 10:15 बजे और दोपहर बाद 4 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित रहेगी। यानि सुबह के समय 5 घंटे एवं शाम को 2 घंटे विद्युत की आपूर्ति कृषि पोषक फीडरों से की जायेगी। इतने कम समय की आपूर्ति और वो भी दो भागों में कटौती के साथ में होगी तो किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर पाएगा। राकेश टिकैत ने किसान हित को देखते हुए कृषि पोषक फीडरों पर पुन: पूर्ववत 10 घंटे विद्युत का आदेश जारी करते हुए 7 घंटे की आपूर्ति के इस नये आदेश को तत्काल प्रभाव से खारिज किए जाने की मुख्यमंत्री से मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal