सुरक्षा व सुशासन आठ वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मेला आज से

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद स्तर पर नुमाईश मैदान में वृहद तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकार की उपलब्धियों के अवलोकन के साथ जिले के लाभार्थियों को टूल किट, ऋण एवं चेक आदि वितरण किए जाने की योजना है। वहीं यहां आयोजित मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्टॉल, फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे। मंगलवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह ने नुमाइश मैदान में आयोजित 3 दिवसीय मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया।
बाद में विकास भवन सभागार में डीएम उमेश मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों के साथ मेले के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद स्तर पर नुमाईश मैदान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा-सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर दि 25, 26 और 27 मार्च को नुमाईश मैदान में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उनका सरकार द्वारा किए कार्यों एवं चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में जनपद की विगत 8 वर्षों की उपलब्धि, जनकल्याण योजनाओं, स्थापित, निर्माणाधीन परियोजनाओं, नई औद्योगिक इकाईयों के अच्छे फोटोग्राफ्स, मॉडल आदि को प्रदर्शित किया जाये। उन्होंने कहा कि स्टाल पर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी पुस्तिका व पंपलेट आदि रखा जाये, जिन योजनाओं के आवेदन करने की कार्यवाही गतिमान हैं, उनके बारे में लोगों को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियों के वहीं पर फार्म भराने की व्यवस्था करायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग आवश्यक तैयारी शीघ्र पूरी कर लें और शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय मेले का आयोजन संपन्न करायें। उन्होंने सेवायोजन अधिकारी एवं जिला समन्वयक उ. प्र. कौशल विकास मिशन द्वारा संयुक्त रूप से उक्त मेले में एक दिन रोजगार मेले एवं सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को फूड मेले के आयोजन का आयोजन के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई