बोर्ड बैठक में एमआईटूसी कंपनी के दिन पूरे, सेवा विस्तार से इंकार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने को शुरू कवायदों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य में जुटी दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी विवादित होने व सभासदों की नाराजगी के चलते सदन में फिर सेवा विस्तार कराने में विफल साबित हुई है। उक्त कंपनी मार्च तक ही कार्य करेगी, इससे पहले पालिका इस कार्य के लिए नई कंपनी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए जल्द ही निविदा आमंत्रित करने के लिए बोर्ड ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी है।
सदन में सभासद अन्नू कुरैशी, योगेश मित्तल, नौशाद खां, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, बबीता वर्मा आदि 40 से अधिक वार्ड सभासदों ने कंपनी पर अनेक आरोप लगाने और शहरी क्षेत्र से यूजर चार्ज के रूप में प्रतिमाह मोटा भुगतान पाने के बाद भी पालिका को जमा नहीं कराकर भ्रष्टाचार करने, कर्मचारियों का वेतन और पीएफ नहीं देने के आरोपों के साथ ही कंपनी की जमानत राशि को जब्त करने और दस माह में वसूले यूजर चार्ज की जांच कराने की मांग करते हुए कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने व अनियमिताओं में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सदन को बताया कि पूर्व में कंपनी पर लगे आरोपों की जांच के लिए जेई जलकल जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी थी। इसमें शिकायतों और अनुबंध की शर्त पूर्ण नहीं किये जाने में कंपनी को दोषी ठहराया गया है। कंपनी के खिलाफ कार्यवाही करने व अनुबंध समाप्त करने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट चेयरपर्सन को प्रेषित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन ने कूड़ा कलेक्शन के लिए कंपनी को सेवा विस्तार देने से इंकार किया है, इसी क्रम में पालिका द्वारा कंपनी से अनुबंध समाप्त होने से पहले ही नई कंपनी की तलाश के लिए टैंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक साल के लिए कंपनी को पालिका 11 करोड़ 04 लाख रुपये के भुगतान पर कार्य करने के लिए आमंत्रित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई