मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद् को उच्च रैंकिंग दिलाने को पालिका स्तर से हर प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इस कड़ी में वेस्ट टू वंडर पार्क कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने की तैयारी पालिका प्रशासन ने की है। वेस्ट टू वंडर पार्क के लिए करीब एक पखवाड़े से शुरू कवायदों के बीच जहां ईओ ने पालिका के कर्मचारियों के साथ शहर के कई पार्कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वंडर पार्क को चुनने के लिए मंथन किया। अभियान में झांसी की रानी, गांधी कालोनी में गांधी वाटिका व कम्पनी बाग का भी निरीक्षण किया गया।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कम्पनी बाग में भी टाउनहाल के जैसा ही वंडर पार्क बनाने की योजना है। इसके तहत लो बजट कार्यक्रम में केवल दृढ़ इच्छा शक्ति के अभाव के कारण पूर्व में ऐसी चीजें विकसित नहीं हो पा रही हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि हम लोगों को भी इससे जोड़े ताकि लोग ऐसे वेस्ट प्रोडक्ट से अपने घरों के आसपास का भी वातावरण वॉल हैंगिंग गार्डन के बूते सुन्दर, ग्रीन एंड क्लीन बना सके। इसके साथ ईओ आवास की दीवारों को भी पेंटिंग से रंगने की तैयारी है। ताकि इस ओर से गुजरने वाले नगरवासी यहां से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए संदेश लेकर वापस लौटें और अपने घर एवं आसपास इसका प्रयोग कर सकें।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






