गाँधी कॉलोनी को आॅपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के पवन छाबड़ा अध्यक्ष व ओम प्रकाश उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Share :

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में गांधी कॉलोनी हाउसिंग कोआॅपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर संपन्न हुए चुनाव में पवन छाबड़ा अध्यक्ष व ओमप्रकाश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिए गए। गुरूवार को गांधी कॉलोनी हाउसिंग कोआॅपरेटिव सोसायटी के सदस्यों के चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें वार्ड 9 पर एससी आरक्षित होने के कारण कोई नामांकन नहीं आने से चुनाव नहीं हो पाया था। बाकी सभी 8 वार्डों पर चुनाव के बाद मतगणना के दौरान वार्ड 6 पर गहमा-गहमी के बीच पुलिस को भी आना पड़ा था। शुक्रवार को यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर होने वाली चुनाव प्रक्रिया के बीच अध्यक्ष पद पर पवन छाबड़ा व उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश के सामने तय समय सीमा में कोई अन्य प्रत्याशी न होने के कारण दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। गांधी कालोनी को-आॅपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के 7 सदस्य पद पर चुनाव के लिए मतदान और मतगणना में दो वार्ड में उम्मीदवारों को समान वोट मिलने के कारण लाटरी खोलकर जीत-हार का फैसला किया गया। वहीं वार्ड 5 में बलजीत कौर अकेली प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। इसके अलावा उक्त सोसाइटी में विजय कुमार, गुलशन बाठला, बलजीत कौर, नीलम सिंधी व कांता रानी विजयी हुए थे। शुक्रवार को संपन्न हुई अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर के चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी कमलेश बाबू ने पवन छाबड़ा को अध्यक्ष व ओमप्रकाश अरोरा को उपाध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपते हुए बधाई दी। प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष पद पर पवन छाबड़ा व उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश के निर्वाचित होने पर समर्थकों ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। गांधी कॉलोनी हाउसिंग कोआॅपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष पद पर पवन छाबड़ा दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal