गणतंत्र दिवस से जुड़ी तमाम तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में गुरूवार को गणतंत्र दिवस पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करने के साथ इससे जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए विभागवार सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की।
जिला पंचायत सभागार में संपन्न बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने पालिका ईओ व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ-साथ नगर में भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने बताया कि प्रात: 8.30 बजे प्रभात फेरी नगर में टाउनहाल मैदान से प्रारंभ होकर अंसारी रोड, शिवचौक होते हुए वापस टाउनहाल पर समाप्त होगी। वहीं प्रात: 8.30 बजे स्टेडियम से दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही 26 जनवरी को प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण तथा राष्ट्रीय गान का गायन किया जाएगा। वहीं प्रात: 9-30 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण तथा परेड की सलामी ली जाएगी, जिसमें परम्परागत रूप से सभी अधिकारी मौजूद होने चाहिएं। इसके अलावा प्रात: 10 बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वज फहराया जायेगा। वहीं ध्वजारोहण के पश्चात खेल-कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अन्य समारोह आयोजित किये जायेंगे। प्रात: 11 बजे जिला कारागार में महिला बन्दियों, किशोर बन्दी एवं रोगी बन्दियों को फल वितरण व प्रात: 11 बजे जिला अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण एवं दोपहर 12 बजे सम्मिलित मार्च पास्ट, जिनमें पुलिस बैंड, स्कूल बैंड, एनसीसी, होमगार्ड, स्काऊट, गर्ल्स, गाईड व स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। स्वच्छ भारत अभियान, विकास कार्यों, मद्य निषेध, परिवार कल्याण, प्रदूषण नियन्त्रण, कृषि विभाग, वन विभाग, गन्ना अधिकारी, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, दुग्ध विकास, व्यापार मण्डल, स्वयंसेवी संस्था, साक्षरता, डूडा, गन्ना शोध, उद्यान, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग की झांकियां बैनर्स के साथ निकाली जायेंगी। मार्च पास्ट पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर अंसारी रोड होते हुए सरवट रोड चौराहा, शिवचौक होते हुए झांसी की रानी की ओर से टाउन हाल में समाप्त होगा। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, डीआईओएस, बीएसए, पालिका के अधिकारियों को बैठक कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लेने के निर्देश दिए। इसके साथ अपरान्ह 1.30 बजे कुष्ठ आश्रम में फल वितरण व अपरान्ह 3.30 बजे आम सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर पालिका मैदान में आयोजित होंगे। देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत गाये जाएंगे, जिसमें गुडविल सोसायटी एवं संगीत संस्थाओं व स्थानीय नागरिकों का सहयोग प्राप्त कर किया जाएगा। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम ई. नरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित एसडीएम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal