बदलते मौसम के साथ बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, बढ़ी गलन

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में कई दिनों से जारी धूप-छांव के संघर्ष के बीच बुधवार सायं शुरू बारिश ने रात्रि में लोगों को खूब छकाया। इस दौरान रुक-रुककर जारी रही बारिश और बादलों की गरज एवं बिजली भी कड़ककर लोगों में खौफ बनाती रही, जो सुबह तक जारी रही, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ गया। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार रात हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। हालांकि गुरूवार को दिनभर सूर्य देव की आंख मिचौली जारी रही।
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बदले हालातों के बीच में हुई बारिश ने मौसम विभाग के जारी तीन दिन के घने कोहरे का येलो अलर्ट में राहत का काम किया। मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार 16 से 18 जनवरी तक अधिकतम पारा 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 21 जनवरी से फिर से एक बार बारिश की भविष्यवाणी की है। इस दौरान तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है। बुधवार रात्रि में हुई बारिश के बाद जनपद में काफी हद तक कोहरे का असर कम रहा। हालांकि इससे पूर्व जारी कोहरे के कहर की जद में आने से हवाई, ट्रेन व वाहनों की गति को लगे ब्रेक से बिगड़े तमाम संतुलन से लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए पसीने छूटे रहे। इससे पूर्व देर सायं तक वेस्ट यूपी के अधिकतर इलाकों में दृश्यता कम देखी गई। मौसम विभाग ने 16 से 18 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों में गुरूवार को अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस और 97 प्रतिशत गलन के साथ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal