मुजफ्फरनगर। मंगलवार 07 जनवरी को विद्युत नगरीय वितरण खंड टाउन हॉल के अंतर्गत पचेंड़ा रोड स्थित बिजलीघर पर 33 केवी पैनल स्थापित करने के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, जिसके अंतर्गत मंगलवार को पचेंड़ा रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुभाष नगर, बच्चन सिंह कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, ग्राम बागोवाली और नसीरपुर आदि क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इसके साथ मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक 33 केवी उपकेंद्र गांधी कॉलोनी की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, जिसके अंतर्गत मंगलवार को इस फीडर से जुड़े मौ. गांधी कॉलोनी, भोपा रोड एवं द्वारकापुरी आदि क्षेत्रों की सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस कार्य के चलते होने वाली परेशानी में उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप






