एडीएम ने जाना निकायों में एमआरएफ-आरआरसी सेंटर का हाल

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों व जनसुविधाओं की प्रगति को परखने की खातिर सोमवार को निकाय के प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यालय में निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस बीच उन्होंने शासन की योजनाओं के साथ साफ-सफाई और स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्य के साथ यह जाना कि कूड़ा प्रबंधन के लिए आरआरसी और एमआरएफ सेंटर का संचालन आखिर अभी तक क्यों नहीं किया गया और कितने सेंटर का निर्माण कराया गया है।
सोमवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के ईओ की समीक्षा बैठक कचहरी स्थित उनके कार्यालय में किया गया। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने बैठक में सभी निकायों से उनके यहां संचालित हो रहे नए व पुराने वाहनों की जानकारी मांगते हुए इसका डाटा बेस बना, उपलब्ध कराने एवं कंडम वाहनों को अपने बेड़े से बाहर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विशेष प्राथमिकता में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से निकलने वाले उक्त कूडेÞ- करकट का तकनीकी निस्तारण करने के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाये जाने थे, लेकिन अभी तक कई स्थानों पर यह नहीं बने हैं और अधिकांश स्तर पर इनका संचालन नहीं किया गया है। यहां पर कचरा इकट्ठा करने और ठोस अपशिष्टों को अलग करना होता है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत अब तक कितने आरआरसी सेंटर बनाए हैं इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर प्रक्रिया को सुचारू रूप से कार्य के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने एमआरएफ सेंटर का जिले में अभी तक कहीं भी संचालन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए ईओ से रिपोर्ट मांगी। शहर में भी अभी तक एमआरएफ सेंटर चालू नहीं होने पर कारण भी जाना।

नगरपालिका परिषद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में तीन एमआरएफ सेंटर का निर्माण होने के साथ एक सेंटर में मशीनरी सेक्शन भी तैयार करा लिया है, जिसे जल्द प्रारम्भ करा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत क्षेत्र में गौवंशों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं में गौवंशों हेतु उनकी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने एवं सर्दी के मौसम में तिरपाल एवं सूखी पत्ती डालने पर जोर दिया है। वहीं रैन बसैरों मेंं बिजली पानी, साफ-सफाई व बैड चादर व अन्य व्यवस्थाओं के साथ चिन्हित किए स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलवाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal