नगर की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले हिंदू शक्ति संगठन का प्रतिनिधिमंडल

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्टÑीय हिन्दू शक्ति संगठन ने नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। संगठन की राष्टÑीय अध्यक्ष महिला सरिता शर्मा अरोड़ा के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में नगर के मुख्य मार्गों की खराब सड़कों विशेषकर अंसारी रोड पर टूटी व खराब सड़कों के साथ उनके बीच में बने डिवाइडर से होते एक्सीडेंट व शहर में जाम की समस्या का निदान कराने की मांग की। इसके साथ महावीर चौक पर अस्थाई बस स्टैंड, सर्दी के समय में शिव चौक को छोड़कर अन्य स्थानों पर अलाव न जलाने आदि तमाम समस्याओं से अवगत कराया।
राष्टÑीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल को डीएम उमेश मिश्रा ने आश्वासन दिया कि शीघ्र इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संगठन द्वारा डीएम को सौंपे ज्ञापन में नगर की मुख्य सड़क अंसारी रोड की खराब स्थिति व बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण रोज वाहन चालकों के साथ में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं अंसारी रोड पर बीच में डिवाइडर और साइड में बिजली के खंभे होने के कारण दुर्घटना होने को रोके जाने के लिए कदम उठाए जाने की मांग की। वहीं नगर में कड़ाके की सर्दी के दौरान सिर्फ शिव चौक के अलावा कहीं भी अलाव की व्यवस्था न होने की बात की। जिस कारण से गरीब व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड में मदद नहीं मिलने का दावा किया। इसके अलावा महावीर चौक पर अस्थाई बस अड्डा बनाए जाने को वहां पर हर समय जाम की स्थिति होने की बात की, जिससे यहां हमेशा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। संगठन ने यहां से बस अड्डा हटाकर कहीं और किए जाने की मांग की। वहीं रामपुरी में नए पीर से शहाबुद्दीनपुर रोड एवं लिंक रोड विजय के मकान से शिव मंदिर तक सड़क की खस्ता हालत को सुधारने के साथ अधिकतर मुख्य चौराहों पर जाम व अतिक्रमण की स्थिति खराब है जाम व अतिक्रमण से क्षेत्र की जनता को छुटकारा दिलाया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रवीण जैन, सोनू महेश्वरी, प्रमोद वर्मा, नवीन त्यागी, सचिन वर्मा, अरुण वर्मा, संजीव शर्मा, राजकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal