मुजफ्फरनगर। पूर्व में हुई घटनाओं से सीख लेते हुए सीएमओ सुनील तेवतिया ने जनपद में स्वास्थ्य महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण करते समय महिला तीमारदार या महिला स्वास्थ्यकर्मी की इस बीच उपस्थिति रहने की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने समस्त सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों के लिए आदेश जारी किए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों तथा समस्त निजी चिकित्सालय को निर्देशित करते हुए कहा कि जब किसी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श या उपचार दिया जा रहा हो, तो उसको अकेले में पुरुष चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा ना दिया जाए बल्कि स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श उपचार देते समय महिला तीमारदार साथ होना चाहिए, अगर किसी महिला के साथ महिला तीमारदार नहीं है तो ऐसी स्थिति में चिकित्सक किसी महिला स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति के दौरान ही स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व उपचार करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया ने जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय को आदेशित करते हुए कहा कि अपने चिकित्सालय में महिला शिकायत निवारण समिति का गठन अवश्य करें तथा समिति के सदस्यों के नाम व दूरभाष नंबर चिकित्सालय के सूचना पट पर अवश्य लिखें जाने चाहिए।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






