मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश मिश्रा द्वारा गुरूवार को करीब एक बजे कलेक्ट्रेट में स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर में बनाए गए ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। डीएम उमेश मिश्रा ने इस दौरान स्ट्रांग रूम के भूतल स्थित स्ट्रांग रूम सहित उसके बाद प्रथम एवं द्वितीय तल ईवीएम स्ट्रांग रूम में तालों को खोलकर वहां की स्थिति का पूर्ण बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बीच यहां पर की गई सिक्योरिटी, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जो पूर्ण रूप से सुचारू पाई गई। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से ओम प्रकाश एडवोकेट, कांग्रेस से युगल किशोर भारती तथा सपा से साजिद हसन सहित कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के जारी निर्देशों के बीच त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखी मशीनों एवं वीवी पैट की सुरक्षा एवं रखरखाव का निरीक्षण किया जाता है और उसके बाद विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में फिर से स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में सब दुरूस्त पाया गया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






