मुजफ्फरनगर। किसान भवन सिसौली में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौ. चरण सिंह की जयंती पर आयोजित हुए युवा संवाद-3.0 कार्यक्रम एवं मासिक पंचायत में सोमवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को वास्तव में सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए गए रास्ते पर चलने से अर्पित होगी। उन्होंने कहा कि देश का किसान वर्तमान में संकट के दौर से गुजर रहा है। हालांकि योगी सरकार की ओर से किसानों को बिजली दिए जाने को एक अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एकमुश्त विद्युत समाधान योजना लागू कर अच्छा काम किया है, जिसका फायदा बड़ी संख्या में किसानों को पहुंचेगा। वहीं हम प्रदेश के मुखिया से कहना चाहते हैं कि प्रदेश में गन्ने का आधा सीजन निकल चुका है, लेकिन अभी तक गन्ने के भाव घोषित नहीं हुए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में सरकार बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए गन्ने का भाव इस बार 500 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की।

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी






