शांति सेना ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। शांति सेना का यही नारा, विश्व में हो भाईचारा, फिलिस्तीनी बच्चों, महिलाओं व अस्पतालों में हमले बंद करो, युद्ध नहीं शांति चाहिए, रूस-यूक्रेन युद्ध बंद करो जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट में पहुंची, जहां इन महिलाओं ने विश्व युद्ध की संभावना के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ एवं प्रधानमंत्री मोदी से संभावित विश्व युद्ध को रोकने एवं शांति बहाल करने की अपील की।
कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए शांति सेना के अध्यक्ष मनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज दुनिया विश्व युद्ध के कगार पर खड़ी है। ऐसे में एक ओर रूस, यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है और फिलिस्तीनियों और इजराइल के बीच का युद्ध 13 माह से जारी है। इन युद्धों में लाखों लोग मारे जा चुके हैं। युद्ध से अब तक 23 लाख लोग तबाह हो चुके हैं। 44 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शांति सेना धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग करती है कि देश की कबीर, नानक, बुद्ध, महात्मा गांधी, नेहरू की शानदार परम्परा में वे विश्व युद्ध को रोकने व शान्ति बनाने का प्रयास करें। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार, सुखबीर, सोमेंद्र, हिदायतुल्ला, जोगेन्द्री, कुसुम पाल, रुकसाना, मोनिका, पुष्या, वंदना, सुशीला, ममतेश, सीमा, राजेश्वरी, शिवांगी, शिखा सैनी, रामो, ओमवती, किरण, कुन्तेश, सोनिका, मांगी, पूजा, अनिता, कविता आदि दर्जनों ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal