शिवसेना ने घेरी कलेक्ट्रेट, किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर के महंत चिन्मय दास की हुई गिरफ्तारी के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत दर्जनों कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर पहुंचे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से बांग्लादेश पर बल प्रयोग करते हुए वहां के हिंदुओं की रक्षा करने को मंदिर के महंत की रिहाई की मांग की।
शिवसेना नेता मनोज सैनी व डॉ. योगेंद्र शर्मा ने इस दौरान कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और वहां मंदिरों में पुजारी पर भी अत्याचार हो रहे हैं। इस्कॉन मंदिर के महंत चिन्मय दास की गिरफ्तारी इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होने पर विश्व के अनेक देश व भारत के भी बहुत से नेता मानवाधिकार हनन का शोर मचाने लगते हैं, लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में कोई नहीं बोला। यहां तक कि भारत में सरकार भी कोई कठोर कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि बांग्लादेश के खिलाफ सभी बल प्रयोग करके वहां के हिंदुओं की रक्षा करें और इस्कॉन मंदिर के महंत को रिहा कराया जाए। इसके साथ ही देश में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए। इस दौरान मुख्य रूप से लोकेश सैनी, प्रमोद अग्रवाल, राजेश कश्यप, अवनीश चौहान, संजय गोयल, आशीष शर्मा, अमरीश त्यागी, सचिन जोगी, मोनू चौधरी, सनी वर्मा, मोनू, भारत राजपूत, पुष्पेंद्र सैनी, संजीव शास्त्री, अर्जुन पंडित, संजीव सैनी, अमर दीप काकरान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal