मशहूर सिंगर दिव्या त्यागी पहुंची मुजफ्फरनगर

Share :

मुजफ्फरनगर। मशहूर बॉलीवुड, हिंदी सॉन्ग, हरियाणवी देहाती गीतों के साथ साथ भजनों को अपनी आवाज देकर खुद की एक बड़ी पहचान बनाने वाली वर्सेटाइल सिंगर दिव्या त्यागी आज मुजफ्फरनगर के जाट कॉलोनी स्थित फिल्म कलाकार, निर्देशक, प्रोड्यूसर विकास बालियान के आवास पर पहुंची। उनके साथ उनके परिजन भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि विकास बालियान पिछले कुछ समय से पेनक्रियाज की बीमारी और आंशिक पैरालिसिस से जूझ रहे हैं। उन्ही के स्वास्थ्य और कुशल क्षेम जानने के लिए दिव्या त्यागी मुजफ्फरनगर उनके आवास पर आई। उन्होंने विकास बालियान के सिर्फ स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वह विकास बालियान जी के एक प्रोजेक्ट में साथ साथ काम भी करेंगी। दिव्या त्यागी के मन में बसा कर तेरी मूर्ति गीत 50 लाख से भी ज्यादा लोग सुन चुके हैं। उनके कई गीत मिलियंस में लोग सुनते हैं। उनकी आवाज और गीतों को पसंद करने वाले प्रशंसको की बहुत बड़ी संख्या है। उनका गीत तेरा होने लगा हूं बहुत प्रसिद्ध रहा है। लाखों में एक, कबीर के दोहे, श्री रामचंद्र कृपालु भजमन, श्री हनुमान चालीसा, लॉन्ग ड्राइव, काशी मथुरा की बड़ी है, शंकर डमरू वाले, प्यार तेरा पा लिया, तेरा किसने किया सिंगार, तेरा ही सहारा जैसे गीत बहुत सुने जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सिंह की दुनिया के कई प्रतिष्ठित अवार्ड भी वह जीत चुकी हैं। वह संभल क्षेत्र से हैं फिलहाल गाजियाबाद जनपद में रहती हैं। कोरवी भाषा और देहाती भाषा के लिए लगातार काम कर रही हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के साथ भी उन्होंने हरियाणवी देहाती इंडस्ट्री के संगीत को बढ़ावा देने के लिए कई मीटिंग भी की। दिव्या त्यागी का कहना है कि विकास बालियान बहुत डाउन टू अर्थ और सभी का सहयोग करने वाले हंसमुख जिंदा दिल व्यक्ति हैं। वह जल्द ही बीमारी के जाल से मुक्त होकर पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर फिल्मों में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal