मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में आज मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, का संदेश जनता तक पहुचाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम समन्ययक आंचल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया तथा नियम बताये प्रवक्ता संजीव कुमार ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेंट का प्रयोग तथा यातायात नियमों का पालन करें। प्रवक्ता सोनिया गौड़ ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हम अपना तथा परिवार का जीवन सुरक्षित करते है। प्रवक्ता राखी प्रमोद तुपे ने कहा कि युवा पीढी यातायात नियमों की अनदेखी करती है जिस लापरवाही के सड़क हादसे होते है। प्रवक्तागण विश्वेन्द्र पवांर, आशीष कुमार, हर्षित, नितिन वाघ्वा ने कहा कि हम वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता वर्ते और मोबाईल व अन्य भटकाउ वाली चीजों से दूर रहे तो अनगिनत जांच बचायी जा सकती है। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों से जुड़ी प्रश्नोत्तरी व संवाद सत्र रखा गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा विद्यार्थियों व प्रवक्ताओं सड़क सुरक्षा की सपथ तथा वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने तथा मोबाईल फोन का अनावश्यक प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार,, हर्षित भाटिआ, नितिन वाघ्वा, प्रशान्त चौहान, अनुज कुमार विनय तिवारी, कृष्णपाल, राकेश, का सहयोग रहा।

स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन को बड़ा झटका
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन को उस समय झटका लगा, जब संगठन के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपना इस्तीफा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा को भेजकर 20 नवंबर 2026 से जिलाध्यक्ष पद छोड़ने






