हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को दोहरी खुशी दी है। प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में हरिद्वार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार खेल, बेहतर तालमेल और मजबूत रणनीति के दम पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। फाइनल मुकाबले में भी हरिद्वार की टीमों ने अपना दबदबा कायम रखा।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की टीम ने उधमसिंह नगर की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हरिद्वार की खिलाड़ियों ने देहरादून की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस तरह दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर हरिद्वार की टीमों ने प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया।
टीम की इस शानदार सफलता के पीछे कोच गुलाब सिंह और गौरव कुमार का मार्गदर्शन भी अहम रहा। दोनों कोचों के निर्देशन में खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ मैदान में प्रदर्शन किया। बालक और बालिका दोनों टीमों की एक साथ जीत जिले के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हरिद्वार की इस दोहरी सफलता से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में मिली इस जीत ने एक बार फिर साबित किया है कि जिले की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है।

प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत की थीम के साथ मनाया गया ‘नेचुरोपैथी डे-2026’
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN) के सहयोग से इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ नेशनल नेचुरोपैथी डे-2026 मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में ‘आओ जानें प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय






