मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पी. आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी शाखा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। परिसर को रंगोली, दीपों और पुष्पों से सजाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीना सिंघल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तदोपरांत जयंत, आराध्या भारद्वाज, शशांक एवं युवराज ने क्रमशः श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की तथा यशी एवं शुभांकर ने गणेश और लक्ष्मी की मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत कीं। भजन गायन प्रतियोगिता में मधुर भजनों और हनुमान जी की सेना की संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों की सहायता कर खुशियाँ फैलाने का संदेश देती लघु नाटिका प्रस्तुत की।

आयोजन में उप-प्रधानाचार्या काजल सेठ, ज्योति नारंग, तान्या अरोड़ा एवं श्रुति बाठला का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने दीपावली को भीतर के अज्ञान को मिटाकर मानवता और सेवा जगाने का पर्व बताया। प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल ने सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण व प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश दिया। मिष्ठान वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।

वहलना चौक का नाम बदलने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की 6 नवंबर 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 स्थित वहलना चौक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक किए जाने संबंधी प्रस्ताव को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या 33 की निर्वाचित सभासद सीमा जैन ने इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने






