मुर्गी पालन से बदली भारती रावत की जिंदगी, हर उत्पादन चक्र में 50 से 55 हजार रुपये की आय

Share :

बहादराबाद/हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। हरिद्वार जिले के बहादराबाद विकासखंड के लालढांग क्षेत्र स्थित चमारिया गांव निवासी भारती रावत ने मुर्गी पालन को अपनी आजीविका का मजबूत साधन बनाकर इसकी मिसाल पेश की है। ब्रॉयलर पोल्ट्री फार्म के माध्यम से वह प्रत्येक उत्पादन चक्र में लगभग 50 से 55 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
35 वर्षीय भारती रावत पत्नी कमल रावत ने वर्ष 2025 में अपने घर के समीप कृषि भूमि पर पोल्ट्री फार्म की शुरुआत की। इस उद्यम को स्थापित करने में उन्हें ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP) के तहत 75 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। वहीं, दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सहकारी बैंक से 1.60 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण लेकर उन्होंने पोल्ट्री शेड का निर्माण कराया।

2,200 चूजों की क्षमता, सात उत्पादन चक्र पूरे
भारती रावत की पोल्ट्री यूनिट में प्रत्येक उत्पादन चक्र में करीब 2,200 ब्रॉयलर चूजों का पालन किया जाता है। वह अब तक सात उत्पादन चक्र पूरे कर चुकी हैं। प्रत्येक चक्र में लगभग 40 से 45 दिन का समय लगता है। इस व्यवसाय से होने वाली आय परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद कर रही है।

हैचरी से मिल रहा तकनीकी सहयोग
पोल्ट्री फार्म के संचालन में परिवार को हरियाणा के करनाल स्थित कल्याण हैचरी से सहयोग मिल रहा है। इसके तहत एक दिन के वैक्सीनेटेड चूजों की आपूर्ति, पशु आहार, टीकाकरण, परिवहन, पशु चिकित्सा संबंधी परामर्श और तैयार पक्षियों के विपणन में सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
पक्षियों की बिक्री डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विक्रेताओं और ठेकेदारों की मांग के अनुसार की जाती है। निर्धारित दर और मात्रा के आधार पर वजन करने के बाद विभिन्न खर्चों की कटौती की जाती है और शेष भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है। इससे बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता और बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलती है।

सरकारी योजनाओं से मिला आगे बढ़ने का अवसर
भारती रावत की यह पहल दर्शाती है कि वित्तीय सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उनका पोल्ट्री फार्म न केवल परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी उद्यम शुरू करने की प्रेरणा बन रहा है।
भारती रावत ने स्वरोजगार के लिए सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आभार जताया। उन्होंने कहा कि REAP परियोजना के तहत मिली सब्सिडी और दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत मिले ब्याजमुक्त ऋण से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और परिवार की आय बढ़ाने में मदद मिली है।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। 70 में 68 सीटों पर बराबर संख्या में पुरूष व महिला उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जबकि 2 सीटे किन्नर समुदाय को दी जाएंगी। राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष

जमदग्नि पब्लिक स्कूल में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जमदग्नि पब्लिक स्कूल लकसर में 25 अक्टूबर को जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने बताया कि

निजी कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने दिया सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ई कार्ट का संचालन करने वाली कंपनी को निःशुल्क भूमि दिए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा व पार्षद सुनील कुमार ने नगर निगम के अधिकारियों पर बिना किसी सूचना और बिना पार्षदों को

शिवशक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने की स्वच्छता अभियान में सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई के लिए शुरू किए विशेष अभियान में शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने सहभागिता कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। गंगा घाटों की सफाई के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान में नगर निगम सहित तमाम विभाग शामिल हैं।

अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी प्रकरण और वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डा.रागिनी नायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई