मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 38 वाँ क्षेत्रीय खेल कूद 2026-27 कराटे खेल प्रतियोगिता u -17 में 68 किलो वर्ग में वीवी मार्शल आर्ट्स कराटे अकेडमी के होनहार जांबाज़ कराटे खिलाड़ी वैभव चौधरी ने दमदार एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान स्वर्ण पदक जीता है और इसी के साथ नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं वैभव ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजन को दिया है तथा जनपद मुज़फ्फ़रनगर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आगरा में आयोजित की गई थी इंटरनेशनल कराटे अकेडमी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैन्साई अभिषेक शर्मा ने विजयी खिलाड़ी वैभव को शाबाशी एवं शुभकामनाएं दी शीघ्र होने वाले कार्यक्रम में वैभव को उच्च स्तरीय सम्मान दिया जाएगा।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़






