मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में बीती रात श्रद्धा, उल्लास और अधर्म पर धर्म की विजय का अनूठा संगम देखने को मिला। हज़ारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब के बीच बुराई, अन्याय और अहंकार के प्रतीक लंकाधिपति रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया। इसके ठीक बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य विजय रथयात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से धूमधाम से निकाली गई।

मुख्य मार्गों से होकर गुजरी इस विजय रथयात्रा का स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान अनेकों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता की पूरे विधि-विधान से आरती उतारी। इस दौरान हुई भव्य और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने रात के अंधेरे में आसमान को सराबोर कर दिया। चारों तरफ ‘जय श्री राम’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
रथयात्रा के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज और प्रधानाचार्य वशिष्ठ भारद्वाज के आवास पर ‘भरत मिलाप’ की लीला का मंचन किया गया। भाइयों के अटूट प्रेम और मर्यादा को दर्शाती इस लीला को देखकर वहां मौजूद तमाम दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस भावुक क्षण के साक्षी बने प्रख्यात समाजसेवी भीम कंसल और लंकाधिपति रावण पर गहन शोध करने वाले डॉ. प्रदीप जैन ने चारों भाइयों (श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न) के स्वरूपों की संयुक्त आरती उतारी।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप जैन और भीम कंसल ने एक सुखद संयोग का जिक्र करते हुए कहा, “यह बेहद अद्भुत और सुखद संयोग है कि भरत मिलाप की यह पावन लीला जिन भारद्वाज बंधुओं के आवास पर हो रही है, वे खुद भी चार भाई हैं। आज के इस दौर में भी इन चारों भाइयों के बीच रामायण जैसा ही अटूट स्नेह और आदर भाव है। इसका मुख्य कारण यह है कि इनके भीतर ये उच्च जीवन मूल्य और मर्यादाएं बचपन से ही रामलीला को आत्मसात करने से विकसित हुई हैं। इस अवसर पर नई मंडी रामलीला कमेटी क़े पदाधिकारियो सहित गपशप ग्रुप से वरिष्ठ पत्रकार शरद गोयल, सलेक पाल, अधिवक्ता परीक्षित मित्तल, नमन मित्तल, हिंदू नेता संजय अरोड़ा, कन्हैया लाल शर्मा, पालिका ठेकेदार मुकेश सिंह, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़






