मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं पंजाबी समाज के संरक्षक परम आदरणीय सुखदर्शन सिंह बेदी के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री कपिल देव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा सुदर्शन सिंह बेदी जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित के कार्यों को समर्पित रहा। पंजाबी समाज के हितों के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका सरल स्वभाव, समर्पण भाव और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि बेदी जी का निधन भारतीय जनता पार्टी सहित समस्त सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जाना समाज के लिए ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन है। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़






