हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्षिक रखरखाव और साफ सफाई के लिए हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली उत्तरीखंड गंगनहर बंद कर दी गई है। मंगलवार को दशहरा की मध्य रात्रि यूपी सिंचाई विभाग द्वारा भीमगौड़ा बैराज से गंगनहर का पानी रोक दिया गया है। गंगनहर बंद होने से पश्चिम यूपी के कई इलाकों में सिंचाई और दिल्ली एनसीआर में पेयजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

हर साल दशहरा से छोटी दीपावली तक गंगनहर के मेंटेनेंस के लिए गंगनहर बंदी की जाती है। क्लोजिंग के दौरान साफ-सफाई, नहर चैनल गेट की मरम्मत आदि कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी अर्द्धकुंभ मेले के लिए गंगनहर में बनाए जा रहे गंगा घाटों के निर्माण में भी तेजी आएगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि क्लोजिंग के दौरा हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु के स्नान करने के लिए पर्याप्त जल छोड़ा गया है। 7 नवंबर की रात को गंगनहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।

एसएसपी कार्यालय परिसर में भाकियू और ग्रामीणों का रोहन राठी हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम हरैटी के प्रधान के पुत्र रोहन राठी की हत्या के मामले के सही खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले का खुलासा करती हुए दो आरोपियों को मुठभेड़






