मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से थाना नई मंडी में तीन छात्राओं को एक दिन के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और जनसमस्याओं को सुनने का अनुभव प्राप्त किया।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की BPES तृतीय वर्ष की छात्रा नंदिनी नामदेव पुत्री विशाल नामदेव को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। वहीं, दा एसडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा आनिया तायल पुत्री रजत तायल निवासी भरतीया कॉलोनी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, एसडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा माही संगल पुत्री विपिन संगल को एक दिन के लिए थाने में उपनिरीक्षक (एसआई) के पद पर नियुक्त किया गया।

थाना नई मंडी में मिशन शक्ति की प्रभारी सुमन कौर और एसएसआई सत्येंद्र कुमार ने तीनों छात्राओं का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें संबंधित अधिकारियों की कुर्सियों पर बैठाकर जनसमस्याओं को सुनने का अवसर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को पुलिसिंग की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्म विश्वास बढ़ाने, उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। इस तरह की गतिविधियों से बालिकाओं को नेतृत्व करने और अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके






