डीएस पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया दशहरा उत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में जूनियर ग्रुप में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने दशहरा उत्सव मनाते हुए बुराई पर अच्छाई की, असत्य पर सत्य की एवं अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। एक्टिविटी इंचार्ज निशा कौशिक, हेमलता वर्मा, पूनम यादव, पारुल गोयल, रोहिणी अरोरा एवं अंकिता के निर्देशन में विद्यालय में जूनियर ग्रुप के बच्चों के लिए रामायण थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, सुग्रीव, जामवंत, रावण आदि का रूप धारण करके मंच पर प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन किया। रामायण के चरित्रों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने जय श्री राम के नारे लगाकर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया।

स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनको दुर्गा पूजा एवं दशहरे की शुभ कामनाएं दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरे पर्व हमें असत्य एवं अन्याय पर सत्य तथा न्याय की जीत का संदेश देता है। यह पर्व हमें बताता है कि धर्म, सत्य तथा न्याय की हमेशा जीत होती है अतः हमें सदैव सत्य धर्म एवं न्याय के रास्ते पर चलना चाहिए।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके

धूं-धूकर कर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में जले रावण मेघनाद के पुतले

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज श्री राम लीला प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री राज्य सरकार, एससी कुलश्रेष्ठ संस्थापक श्री राम कॉलेज, निशांत मालिक सपुत्र हरेंद्र मालिक सांसद, संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, राकेश

हरिद्वार में विजयदशमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में संतों ने किया शस्त्र पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों ने शस्त्र पूजन किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के संतों ने विधि विधान से अखाड़े के देवता सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों

हरिद्वार में विजयदशमी पर आएसएस ने निकाला पथ संचलन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। लोगों ने पथसंचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र

डा.नरेश चौधरी ने दिया कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में कुंभ मेले में तैनात होने वाले पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षत किया जा रहा है। 4 दशक से विभिन्न कुंभ एवं अर्द्धकुंभ मेलों तथा

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। समर्थक स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal