मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन रामपुरी में वन में सीता जी को ढूंढते हुए जब श्री राम पहुंचे तो वहां सुग्रीव के साथ उनके मित्रता हुई और प्रभु श्री राम ने बालिका वध कर सुग्रीव को राज्याभिषेक किया फिर प्रभु बजरंगबली समुद्र पार करके लंका पहुंचे और वहां पर माता सीता का समाचार जाना और अशोक वाटिका उजाड़ कर रावण की लंका को जला डाला और प्रभु श्री राम के पास वापस पहुंचकर माता जानकी के विषय में सब के सुनाया तब नल नील के द्वारा समुद्र पर सेतु बनाया गया और अंगद को दूध बनाकर भेजा गया।

अंगद के लाख समझाने पर भी रावण सही रास्ते पर नहीं आया और रावण अंगद का बहुत तीखा संवाद दिखाया गया और रावण के द्वारा मेघनाथ को युद्ध के लिए भेजा गया तब मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करके लक्ष्मण जी को शक्ति बाण मारा और लक्ष्मण जी मूर्छित हो गए तब सुसान वेद के द्वारा बताने पर प्रभु बजरंगबली के द्वारा द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी लाकर लक्ष्मण जी की मूर्छा खुली यह सब दृश्य देख सभी दर्शक मोहित हो गए और प्रभु श्री राम और बजरंगबली की जय जयकार करने लगे और सारा वातावरण धर्ममय हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, समाजवादी पार्टी के महासचिव राकेश शर्मा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता कुश पुरी, सिल्वर्टोन पेपर मिल के डायरेक्टर तिलक राज गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री सचिन सिंघल, समाजवादी नेता प्रवेश राणा के द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर सर्वप्रथम गणेश वंदना, श्री रामायण जी, व प्रभु श्री राम जी की आरती कर मंचन का शुभारंभ किया गया भी किया गया और प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।
राम और लक्ष्मण का अभिनय शिवम त्यागी और हर्षित चौरसिया ने जानकी जी का उदय ठाकुर ने किया बजरंगबली की भूमिका में शानू उपाध्याय ने अभिनय किया रावण का अभिनय मनीष पाल निर्देशक, ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी शक्ति सिंह कमेटी अध्यक्ष कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी महामंत्री डॉक्टर एस के गौतम,संयोजक प्रमोद पाल निर्देशक सतेंद्र त्यागी रवी धीमान, अभिषेक शर्मा, हिमांशु गोस्वामी, बिट्टू काला, रविन्द्र सेन,अक्षित वर्मा,कार्तिक उदय ठाकुर माटू धीमान चंदू धीमान शानू उपाध्याय आर्यन गगन जिन्दल निखिल शर्मा, वंश शर्मा राकेश कुमार आदि के साथ-साथ सैकड़ो दर्शक उपस्थित रहे।

श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के शताब्दी वर्ष में रामलीला महोत्सव की धूम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान बीती रात वृंदावन के कलाकारो ने led स्क्रीन के थ्रीडी इफेक्ट का उपयोग करते हुए सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमानजी को भूली हुई शक्तियों का स्मरण कराना, माता सीता को दशानन की धमकी ,अशोक वाटिका को उजाड़ना तथा





