श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के शताब्दी वर्ष में रामलीला महोत्सव की धूम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी मुजफ्फरनगर के शताब्दी वर्ष में आयोजित रामलीला महोत्सव के दौरान बीती रात वृंदावन के कलाकारो ने led स्क्रीन के थ्रीडी इफेक्ट का उपयोग करते हुए सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमानजी को भूली हुई शक्तियों का स्मरण कराना, माता सीता को दशानन की धमकी ,अशोक वाटिका को उजाड़ना तथा लंका दहन लीला का मनोहारी मंचन किया गया। जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनकी भूली हुई शक्तियों की याद दिलाना, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजाड़ना और अंत में सोने की लंका को फूंकने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थ्री-डी इफेक्ट्स के कारण लंका दहन का दृश्य बिल्कुल असली लग रहा था। रामलीला मैदान में मौजूद सैकड़ों बच्चे और श्रद्धालु बीच-बीच में ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारे लगाते रहे, जिससे पूरा माहौल राममय हो गया। आज की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि – राजेश गोयल किरण सिटी, अनुराग सिंघल दून वैली पब्लिक स्कूल, पराग गोयल श्री रामकुमार ज्वेलर्स ने दीप प्रज्वलित कर किया।
सुग्रीव मित्रता और बाली वध में दिखाया गया कि कैसे प्रभु राम ने सुग्रीव से मित्रता की और धर्म की स्थापना के लिए बाली का वध किया। रावण (दशानन) द्वारा अशोक वाटिका में माता सीता को डराने-धमकाने और अपना भय दिखाने का दृश्य कलाकारों ने बखूबी निभाया माता सीता का यह प्रसंग विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपने धर्म पर अडिग रहने, पतिव्रता मर्यादा बनाए रखने और अदम्य साहस की सीख देता है। जामवंत जी द्वारा हनुमान जी को उनकी भूली हुई शक्तियों की याद दिलाना, हनुमान जी का अशोक वाटिका उजाड़ना और अंत में सोने की लंका को फूंकने के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। थ्री-डी इफेक्ट्स के कारण लंका दहन का दृश्य बिल्कुल असली लग रहा था।
“कहु रीछपति सुनु हनुमाना। का चुप साधि रहेहु बलवाना॥
पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना॥” के ज़रिए प्रेरणा दी गई कि हनुमान जी का प्रसंग सिखाता है कि हर व्यक्ति के भीतर असीमित क्षमताएं छुपी होती हैं, बस सही समय पर सही मार्गदर्शन (जामवंत की भूमिका) की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर कमेटी के मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, बृज गोपाल छरिया, अभिषेक कुच्छल, राजेश गोयल, विदित गुप्ता, उपेंद्र मित्तल, संजय जिंदल काका, राजेंद्र सिंघल, विवेक गर्ग, शरद गोयल, विवेक बंसल सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही।

श्री रामपुरी रामलीला में विभिन्न लीलाओं का दिखाया मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री रामपुरी रामलीला कमेटी द्वारा बीती रात्रि श्री रामलीला मंचन रामपुरी में वन में सीता जी को ढूंढते हुए जब श्री राम पहुंचे तो वहां सुग्रीव के साथ उनके मित्रता हुई और प्रभु श्री राम ने बालिका वध कर सुग्रीव को राज्याभिषेक किया फिर प्रभु बजरंगबली समुद्र पार करके लंका पहुंचे और वहां

शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का सुंदर मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज रावण अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। आज की लीला का शुभारंभ संजय गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा, शलभ गोयल, सुमित गर्ग, नीरज गोयल, सचिन सैनी आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तदुपरांत आये अतिथियों

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal