राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नगर क्षेत्र में एकत्रीकरण आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गऊशाला नयाबांस श्रींबावन जी मंदिर व पटेलनगर, गाँधीकॉलोनी विजयदशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में एकत्रिकरण का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वक्ताओं में गांधीकॉलोनी में विभाग संघ चालक प्रमोद जी, पटेल नगर में जिला कार्यवाह संजय लखान जी रहे। 1925 में संघ के आद्य सरसंघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी ने विजयदशमी के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष इस दिन संचालन और एकत्रीकरण के माध्यम से देश भर में कार्यक्रम करता है। श्रीबावन जी मंदिर एकत्रिकरण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के नगर सह संघ चालक जयप्रकाश जी रहे।
कार्यक्रम में उन्होंने संघ के इस वर्ष 100 वर्ष पूरे होने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संघ ने अपने 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण की। इन 100 वर्षों में संघ ने समाज में राष्ट्र में किस तरीके से अपना योगदान दिया इस पर भी उन्होंने चर्चा की। संघ के कार्यकर्ताओं को किस प्रकार से समाज में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए उस पर भी वक्ता ने प्रकाश डाला। वक्ता ने श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बताया कि किस प्रकार प्रभु श्री राम ने सर्व समाज को साथ लेकर सत्य को विजय किया उसी प्रकार हम सभी को भी सर्व समाज को साथ लेकर समरसता के साथ कार्य करना चाहिए।
इस दौरान जयप्रकाश जी ने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के लिए युवाओं को कहा तथा राष्ट्र प्रथम की भावना हर भारतीय में होनी चाहिए युवाओं को बताया की राष्ट्र में युवाओं को बहकाने वाले देश में बहुत है लेकिन हमारे युवा संस्कार व संस्कृति के प्रति समर्पित है संघ केवल युवाओं में संस्कृति का संचार व संगठित करने का लगातार प्रयास करता है। हिन्दू समाज में सरसता हो, छुआछूत न हो हम सब मिलकर रहे व देश के प्रति कही हो, कुछ भी करते हो लेकिन राष्ट्र सर्व प्रथम हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रमुख सीताराम शर्मा, नगर संपर्क प्रमुख जितेन्द्र जी,विकास जी, मनोज जी, शिवम जी, जितेन्द्र सैनी, यश, श्याम, आसुतोष, नंदकिशोरजी, हिमांशु जी आदि का सहयोग रहा।

लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला में विजय दशमी का पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद गर्ग तथा संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद राजा रतन चंद जी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके

धूं-धूकर कर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में जले रावण मेघनाद के पुतले

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शक्ति क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आज श्री राम लीला प्रांगण में दशहरा मेले का आयोजन किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री राज्य सरकार, एससी कुलश्रेष्ठ संस्थापक श्री राम कॉलेज, निशांत मालिक सपुत्र हरेंद्र मालिक सांसद, संजीव बालियान पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, राकेश

हरिद्वार में विजयदशमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में संतों ने किया शस्त्र पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के पर्व पर कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों ने शस्त्र पूजन किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के संतों ने विधि विधान से अखाड़े के देवता सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश भालों

हरिद्वार में विजयदशमी पर आएसएस ने निकाला पथ संचलन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दयानंद बस्ती में भव्य पथ संचलन निकाला गया। लोगों ने पथसंचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पूर्व विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा.शैलेंद्र

डा.नरेश चौधरी ने दिया कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर डा.नरेश चौधरी ने सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में कुंभ मेले में तैनात होने वाले पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में अनुभवी एवं विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला पुलिस को प्रशिक्षत किया जा रहा है। 4 दशक से विभिन्न कुंभ एवं अर्द्धकुंभ मेलों तथा

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान के समर्थकों ने उनके पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। समर्थक स्थानीय प्रत्याशी की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। पार्टी हाईकमान के समक्ष दावेदारी पेश

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal