ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने किया छठ घाट के विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर माजरी में पुरानी गंगनहर पर छठ पूजा घाट विस्तारीकरण कार्य का फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि छठ पूजा श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। छठी मैया के भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में निर्मित घाट का 200 मीटर तक विस्तार किया जा रहा है। घाट का विस्तार होने से छठ पूजा के साथ कुंभ मेले तथा वर्ष भर आयोजित होने वाले विभिन्न गंगा स्नान पर्वों के दौरान भी क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और धार्मिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री चौधरी किरणपाल वाल्मीकि, प्रधान नीरज चौहान, डा.संजय पालीवाल, राजबीर चौहान, मनोज धनगर, संजय सैनी, अतुल राय, प्रशांत राय, प्रदीप शर्मा, संतोष यादव, संजय, दाताराम चौहान, गोलू पंडित, सचिन चौधरी, राजेंद्र चौहान, अजमोद मोदी, संदीप सागर, तनवीर कुरैशी, शाहनवाज, अक्षय चौहान, तनुज चौहान, दिलशाद, अली नवाज, असलम, नसीम, कुलदीप कुमार, विकास, अंगद चौबे, कुसुम शर्मा, संदीप, अनूप कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा

जमीन खरीदवाने के नाम धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते

चोगाड़ा तारा, छबीला तारा,रंगीला तारा,रंगभेरू जुले तारी बात रे…..

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चोगाड़ा तारा, छबीला तारा, रंगभेरू जुले तारी बात रे, ढोली तारो ढोल बाजे, ढोल बाजे रे।हिंदी फिल्मों के कई प्रसिद्ध गाने एक – एक करके बजने शुरू हुए और फिर उसमें डांडिया करते छात्र- छात्राएं और शहर के गणमान्य नागरिक तो पूरा माहौल हीं उत्सव और रोमांच के साथ भर गया। मौका था

कबड्डी के विजेताओं का सम्मान, जाट महासभा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट महासभा, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विजेता कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महासभा के संरक्षक मंडल एवं पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और उपलब्धियों की सराहना की। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal