हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पार्षद निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों द्वारा द्वारा लंबे समय से शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी। अत्याधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण होने से क्षेत्र के व्यापारियों व आम लोगों को सुविधा मिलेगी। बाहर से आने वाले यात्रीयों को भी लाभ मिलेगा। पार्षद जहांआरा कुरैशी ने मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की समस्याओं का निदान करना और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। आसपास कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय निर्माण होने के बाद लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही वातावरण भी स्वच्छ होगा। सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू होने पर अयान कुरैशी ने पार्षद जहांआरा कुरैशी का आभार जताया।
मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।






