हरिद्वार (रिपोर्टर)। कई लोगों ने भूमि खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सौरभ कुमार, कृष्णपाल, सन्नी खत्री, रवि गोस्वामी, अमित कुमार व महेंद्र तनेजा ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुका है। उन्होंने बताया कि लाखों रूपए लेकर एग्रीमेंट कराने के बाद एग्रीमेंट की कॉपी भी नहीं दी जाती है। ना ही समय निकालने के बाद रजिस्ट्री करायी जाती है। सौरभ कुमार एवं रवि गिरी ने आरोप लगाया कि दी गयी रकम वापसे मांगने पर धमकाया जाता है। आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से भी शिकायत की गयी है। ज्वालापुर कोतवाली में मुकद्मा भी दर्ज है। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जमीन खरीदवाने के नाम ठगी कर रहे गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय दिलाना चाहिए।
मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल ने पकड़ा गुड़ से भरा वाहन, निष्पक्ष जांच और अधिकतम शमन शुल्क वसूलने की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर मंडी समिति के सचल दल द्वारा कथित अवैध कारोबार के मामले में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को पकड़कर गुड़ मंडी में लाए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई के बाद मंडी समिति से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।






