आजाद समाज पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सुनील चित्तौड़

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद शामिल होंगे।
शनिवार को मीडिया से वार्ता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में नगीना क्षेत्र में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया था। अब मीरापुर में बड़े सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी बहुजन समाज की विभिन्न जातियों को राजनीतिक भागीदारी और हिस्सेदारी देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की सूची भी जारी की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव एवं मीरापुर प्रभारी रवींद्र भाटी, मंडल प्रभारी मेजर जोगिंदर, कुलदीप कुमार, भाईचारा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, शिव कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष महाराज तथा सुनील कुमार चितौड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी की आगामी रणनीति के तहत 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मोरना के शुकदेव महर्षि इंटर कॉलेज में होने वाले महासम्मेलन में सांसद चंद्रशेखर आजाद भी शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहेगा। सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया की मुजफ्फरनगर की अन्य सीटों पर लड़ने के लिए भी आवेदन है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के चयन और अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने

मुजफ्फरनगर की बेटी की स्मृति में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में ट्रॉफी स्थापित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की बेटी और स्कूल की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में एक विशेष ट्रॉफी स्थापित कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति आलोक स्वरूप की पुत्री भावना स्वरूप का 25 वर्ष पूर्व असामयिक निधन

डीएस पब्लिक स्कूल में भव्य रामलीला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन करते हुए भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन करते हुए पूरे वातावरण को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज आयोजित

काली नदी में प्रतिमा विसर्जन के बजाय शुक्रताल में विसर्जन की अपील, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्रि के समापन पर साँझी माता की देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। संगठन ने काली नदी में व्याप्त गंदगी और दूषित जल को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपनी देवी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों

मंत्री कपिल देव के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास को नई गति, 21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र शुकतीर्थ के समग्र विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में धनराशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal