काली नदी में प्रतिमा विसर्जन के बजाय शुक्रताल में विसर्जन की अपील, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्रि के समापन पर साँझी माता की देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। संगठन ने काली नदी में व्याप्त गंदगी और दूषित जल को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपनी देवी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों को सौंपने का अनुरोध किया है, ताकि प्रतिमाओं को पवित्र जल में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जा सके।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की ओर से जारी अपील में कहा है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ साँझी माता की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं। अष्टमी और नवमी पर धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। संगठन का कहना है कि काली नदी का पानी अत्यधिक दूषित होने के कारण धार्मिक आस्था के साथ-साथ जल की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रताल के पवित्र जल में कराया जाना उचित होगा।

इसी उद्देश्य से संगठन के कार्यकर्ता 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक काली नदी घाट एवं काली नदी पुल पर मौजूद रहेंगे। श्रद्धालु अपनी साँझी माता की प्रतिमाएं वहां उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों को सौंप सकेंगे। इसके लिए संगठन की ओर से दो छोटे हाथियों (वाहनों) की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से प्रतिमाओं को शुक्रताल ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित कराया जाएगा। संगठन ने श्रद्धालु हिन्दू भाई-बहनों से अपील की है कि वे इस पहल में सहयोग करें और काली नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन करने के बजाय निर्धारित स्थल पर पहुंचकर प्रतिमाएं संगठन के कार्यकर्ताओं को सौंपें। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए दूषित नदी में प्रतिमा विसर्जन से बचना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संगठन ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि साँझी माता की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा, सम्मान और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा सके।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने

मुजफ्फरनगर की बेटी की स्मृति में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में ट्रॉफी स्थापित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की बेटी और स्कूल की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में एक विशेष ट्रॉफी स्थापित कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति आलोक स्वरूप की पुत्री भावना स्वरूप का 25 वर्ष पूर्व असामयिक निधन

डीएस पब्लिक स्कूल में भव्य रामलीला का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन करते हुए भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन करते हुए पूरे वातावरण को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज आयोजित

आजाद समाज पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सुनील चित्तौड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें

मंत्री कपिल देव के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास को नई गति, 21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र शुकतीर्थ के समग्र विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में धनराशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal