डीएस पब्लिक स्कूल में भव्य रामलीला का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा उत्सव का आयोजन करते हुए भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय के मंच पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन करते हुए पूरे वातावरण को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज आयोजित रामलीला में कैकई दशरथ संवाद, प्रभु श्री राम का वन गमन, मारीच वध सीता हरण, शबरी मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध सहित सेतु निर्माण एवं राम रावण युद्ध का सजीव मंचन किया। अंत में प्रभु श्रीराम का राजतिलक तथा राम दरबार का भी मंचन किया गया। रामलीला के इस आयोजन के दौरान विद्यालय का हाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा तथा एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को दुर्गा अष्टमी, महानवमी एवं दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए उनको बधाई दी। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी तथा दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रभु श्री राम के आदर्शों के विषय में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि भगवान श्री राम का पूरा जीवन हम सबके लिए एक सर्वोच्च आदर्श की तरह से अनुकरणीय हैं।

रामचरित हमें पिता -पुत्र ,पति एवं मित्र तथा राजा के कर्तव्य एवं राजधर्म के पालन तथा प्रजा के हित की राजनीति का ज्ञान कराता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में राम बने लव, लक्ष्मण बने अरनव शर्मा, सीता बनी पूर्वा एवं हनुमान के रूप में पार्थ अग्रवाल,सुग्रीव बने कार्तिक, बालि बने अक्षत तथा साधु वेश में आए रावण बने हर्ष की प्रस्तुति विशेष सराहनीय रही। इनके अतिरिक्त सेनानायकों सहित रावण के अहंकार का जबरदस्त मंचन कर तालियां बटोरने वाले शिवा, आराध्या, नीलांशी, ईशानी, ईष्टी, बरीरा, मरियम, साम्राध्या, नव्या शर्मा, एनी एवं वानर सेवा के रूप में आशीष, कार्तिकेय, दिव्यांश, आदित्य, मोहम्मद यासिर, परीक्षित, उदित ,देवांश, सत्यम ,शौर्य एवं आरव पाल की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में जूनियर ग्रुप के बच्चों के लिए राम भक्ति पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान राम, लक्ष्मण, सीता माता, रावण, हनुमान, अंगद आदि की वेशभूषा धारण करके आए। सभी नन्हे मुन्ने बच्चों ने जय श्री राम का नारा लगाकर वातावरण को राममय कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्क अभियान, दिनेश गोयल के समर्थन में हुई बैठक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद में विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 23 अक्टूबर

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर शनिवार को सभागार में भव्य “महिला शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “सशक्त नारी–समृद्ध प्रदेश” तथा “शक्ति वंदन–नारी शक्ति अभिनंदन” की थीम पर किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने

मुजफ्फरनगर की बेटी की स्मृति में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में ट्रॉफी स्थापित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देहरादून के प्रतिष्ठित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की बेटी और स्कूल की पूर्व छात्रा भावना स्वरूप की स्मृति में एक विशेष ट्रॉफी स्थापित कर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी है। मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति आलोक स्वरूप की पुत्री भावना स्वरूप का 25 वर्ष पूर्व असामयिक निधन

आजाद समाज पार्टी प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: सुनील चित्तौड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें

काली नदी में प्रतिमा विसर्जन के बजाय शुक्रताल में विसर्जन की अपील, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदीय नवरात्रि के समापन पर साँझी माता की देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। संगठन ने काली नदी में व्याप्त गंदगी और दूषित जल को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपनी देवी प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित करने के बजाय संगठन के पदाधिकारियों

मंत्री कपिल देव के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास को नई गति, 21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुज़फ्फरनगर के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र शुकतीर्थ के समग्र विकास की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से शुकतीर्थ के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न चरणों में धनराशि स्वीकृत की गई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई