राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का धरना शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यालय मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर धरना शुरू किया गया है। धरने पर सैंकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एक आवाज में आह्वान किया गया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह धरना समाप्त नहीं होगा। धरने को सरिता सिंह, अध्यक्ष, राजकीय नर्सिंग आॅफिसर ने समर्थन देते हुए आह्वान किया गया कि राजकीय नर्सिंग आॅफिसर संगठन पूरी तरह से एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारियों के साथ खड़ा है।
धरने को सम्बोधित करते हुए आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला चैधरी ने आह्वान किया कि आशा संगठन पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हाथ से हाथ मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारी 15-15 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे है लेकिन सरकारों ने उनको नियमित करना तो दूर की बात उनका वेतन वृद्धि तक नहीं की है जोकि पूरी तरह से शोषण की श्रेणी में आता है।
धरने को समर्थन करते हुए डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री मनोज त्यागी द्वारा आह्वान किया गया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे जायज है इनको मानना चाहिए। जरूरत पड़ने पर समस्त डिप्लोमा एसोसिएशन फार्मासिस्ट संगठन भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ जायेंगे।

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाकेश कुमार, स्टेनो ने भी धरने पर उपस्थित होकर धरने को पूर्ण समर्थन दिया तथा आह्वान किया गया संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है इनको जल्द से जल्द पूरी करना चाहिए।
It’s का सफल संचालन डा0 सचिन जैन, जिलाध्यक्ष, एन0एच0एम0 संगठन द्वारा किया गया। धरने पर डा0 फैसल सिद्दीकी, डा0 राकेश बंसल, डा0 शमशेर, तंजीम, सचिन कुमार, गौरव चैधरी, डा0 रमन, डा0 प्रीति गर्ग, डा0 बलजीत कौर, अविनाश भारद्वाज, हसरत अली, डा0 अनिल कुमार, डा0 इन्दू कटारिया, मदन कुमार, संध्या शर्मा, डा0 प्रीति गर्ग, शोभित, ओम कुमार, संदीप धीमान, अतुल भारद्वाज, डा0 बबिता, डा0 इफ्तिखार अहमद, अंकित कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार, रवि धीमान, श्रीमती डिम्पल, देवेन्द्र कुमार, अश्वनी कुमार, प्रवीण पाल, डा0 सुदेश वर्मा, डा0 सुधा, अरविन्द बालियान, मणीकान्त त्यागी डा0 आमिर, रोहित एलटी, जुनैद, सानतनु सोम, विपिन कुमार एलटी, रूचिर एसटीएलएस, विपुल कुमार आकाश, छाया, गौरव कुमार, रिजवान, अश्वनी कुमार, सध्या शर्मा, अनुज कुमार, नीलम त्यागी, अमर दीप, अंगद प्रसाद, मोहित कुमार, रोबिन शर्मा, अरूण मावी, अशोक कुमार आदि सहित जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष, एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित सैंकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीगण शामिल रहे।

विकास राठी को मिली यूपी अंडर-23 क्रिकेट टीम में मैनेजर की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए गौरव की बात है कि विकास राठी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। विकास राठी मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी हैँ। मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया

मुजफ्फरनगर में नई मंडी श्रीरामलीला महोत्सव के शताब्दी वर्ष का भव्य आगाज, पहले दिन ‘नारद मोह’ का जीवंत मंचन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम लीला कमेटी नई मंडी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 100वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हो गया है। इस गौरवमयी शताब्दी वर्ष के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमांश प्रकाश के पुत्र और सुप्रसिद्ध समाजसेवी निरंकार स्वरूप ने मर्यादाओं के

सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, मित्रता की मिसाल हैं श्रीकृष्ण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें एवं अंतिम दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथा के अंतिम दिन श्रीवृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ कथा

क्राफ्ट पेपर के दाम 30% बढ़े, सप्लाई घटी—पेपर कोन उद्योग संकट में, कोरुगेटेड पैकेजिंग पर भी मंडराया खतरा

नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। क्राफ्ट पेपर की लगातार बढ़ती कीमतों और घटती आपूर्ति ने पेपर कोन उद्योग के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। पिछले दो महीनों में क्राफ्ट पेपर के दाम करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जबकि दूसरी ओर पेपर की उपलब्धता लगातार कम होती जा रही है। इससे पेपर

ज्ञान, ध्यान एवं भजन संध्या में आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुआ होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आर्ट ऑफ़ लिविंग के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में ज्ञान, ध्यान एवं सत्संग तथा भजन संध्या का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक अनुभूति से ओत-प्रोत रहा। भजनों की मधुर स्वर-लहरियों, ध्यान की गहराई तथा ज्ञानवर्धक विचारों ने उपस्थित

रामपुरी-शहबुद्दीनपुर-मिमलाना रोड नाला एवं एसटीपी निर्माण के लिए ₹24.96 करोड़ स्वीकृत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कपिल देव के प्रयासों से रामपुरी-शहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना रोड क्षेत्र में नाला निर्माण एवं एसटीपी (सीवेज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई