मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन, खाद्य एवं रसद अनुभाग-7, लखनऊ के निर्देश के पत्र के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में होने के परिणामस्वरूप ‘No Valid PUCC, No Fuel’ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के सभी वाहन स्वामियों/उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अपने-अपने वाहनों की पी०यू०सी०सी० की जांच पूर्ण करा लें तथा पी०यू०सी०सी० अवैध होने की स्थिति में वैध करा लें। वाहन स्वामियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि देश हित के इस कार्यक्रम में सहयोग कर, उक्त क्रियाकलाप का हिस्सा बनने का कष्ट करें।

जनपद के सभी वाहन स्वामियों / उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 30.09.2026 या उससे पहले अपने-अपने वाहनों की पी०यू०सी०सी० की जांच पूर्ण करा लें।
जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने बताया है कि प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन, खाद्य एवं रसद अनुभाग-7, लखनऊ के पत्र संख्या-937/29-7-2026 (2045629) दिनांक 30.09.2026 तथा पत्र संख्या-862/29-7-2026 (2045629) दिनांक 27.08.2026 के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में होने के परिणामस्वरूप ‘No Valid PUCC, No Fuel’ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद के सभी वाहन स्वामियों / उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अपने-अपने वाहनों की पी०यू०सी०सी० की जांच पूर्ण करा लें तथा पी०यू०सी०सी० अवैध होने की स्थिति में वैध करा लें। वाहन स्वामियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि देश हित के इस कार्यक्रम में सहयोग कर, उक्त क्रियाकलाप का हिस्सा बनने का कष्ट करें।

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने घोषित किए आठ उम्मीदवार
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी






