मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल मोड़ स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम परिसर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य आकर्षक रूप से सजाया गया सुबह से ही भक्तों का आने-जाने का क्रम में पूजा पाठ का कार्य शुरू हो गया था दिन में श्रद्धालुओं ने कान्हा जी का झूला झुलाकर उनका अभिनंदन किया मंदिर में भोग प्रसाद महा आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय मिश्रा पंडित संतोष मिश्रा वह शिवा मिश्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न कारण संध्या समय भजन संध्या प्रस्तुत की गई जिसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्णा माता राधा रानी एवं शनि देव पर आधारित एक से एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए श्रद्धालुओं की भीड़ भारी वर्षा के बाद भी देर रात तक शनि धाम परिसर में जमी रही इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में फिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी राकेश कुमार ने अपने सहयोगी सुमित संभाली आरती व भजनों के प्रसारण में नीतू भारद्वाज स्वर्गीय प्रबुद्ध भारद्वाज के बेटे प्रसिद्ध भारद्वाज आदि ने अपना सहयोग देकर उल्लेखनीय योगदान दिया इस अवसर पर श्रीमती आकांक्षा अगरवाल कुमारी आरोही अग्रवाल शुभ गर्ग अनु गर्ग आदि शिव को ने भी अपना योगदान दिया एक शाम कान्हा के नाम इस भजन संध्या के आयोजन में प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी व नगर के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और सभी ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का हृदय से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






