मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधक मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह और विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं के साथ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक समाज को दिशा देने और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि एक योग्य शिक्षक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।
उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा के प्रति समर्पण और शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक है। उनके विचार आज भी शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, शिक्षा और उस परंपरा का सम्मान है, जो पीढ़ियों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है।
मीनाक्षी स्वरूप ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बदलते समय के अनुरूप शिक्षा के नए तौर-तरीकों को अपनाते हुए छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। विद्यालय की छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






