मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शिव मन्दिर रामपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि गाय के रोम रोम में तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है गौ सेवा से गोपाल जी शीघ्र प्रसन्न हो जाते है अतः सभी गृहस्थ लोगों को पहली रोटी गाय को समर्पित करनी चाहिए पर दुर्भाग्य है कि पीने के लिए गाय का शुद्ध दूध सभी को चाहिए पर गाय पालने के लिए लोगों के पास समय नहीं है।

व्यास जी ने कहा कि पूतना जब कपट रूप धारण करके कृष्ण को मारने के लिए गईं तो भगवान कृष्ण ने अपने दोनों नेत्र बंद कर लिये मानो भगवान हमें ये शिक्षा देना चाहते है कि हमे कपटी व्यक्ति पसंद नहीं है अगर मनुष्य भगवान को प्रसन्न करना चाहे तो उसे निष्कपट भाव से भगवान की सेवा करनी चाहिए
व्यास जी ने कहा अगर मन में भरा है छल तो शिव जी पर चाहे जितना चढ़ा लो जल कभी तुम्हारे समस्याओं का हल होने वाला नहीं है अतः मनुष्य की अपने कर्म के अनुसार शुभ या अशुभ फल को अवश्य भुगतना पड़ता है कथा के मध्य जब महाराज जी ने कृष्ण भगवान के सुन्दर सुन्दर भजनों को गाया तो सभी श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए इस अवसर पर अमित रावल ने सपत्नीक पूजन कराया व मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया व ठाकुर जगन सिंह ठाकुर सुबोध सिंह बृजमोहन सिंह संजय सिंह दीपक सिंह सुबोध सिंह बृजमोहन सिंह समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






