कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी तथा ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन और प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चंडीगढ़, पंजाब और उत्तराखंड के प्रभारी कवंरदीप सैनी और विशिष्ट अतिथी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा मौजूद रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कवंरदीप सैनी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज को उसका अधिकार और सत्ता में उचित भागीदारी दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना को लेकर कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन जनगणना के फॉर्म में ओबीसी जाति के लिए अलग कॉलम नहीं होने से समाज की वास्तविक संख्या और हिस्सेदारी सामने नहीं आ पाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओबीसी जिलाध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारियों से मुलाकात कर जनगणना के फॉर्म में ओबीसी जाति का अलग कॉलम शामिल करने की मांग करेंगे। सैनी ने कहा कि धरातल पर सक्रिय रूप से काम करने, सर्वे में नाम आने और संबंधित विधानसभा क्षेत्र ओबीसी बाहुल्य होने पर ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता देने की दिशा में पार्टी गंभीरता से विचार करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, जबकि उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण केवल 14 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के कई गांवों के विभिन्न समाज को ओबीसी श्रेणी में शामिल किए जाने से वास्तविक ओबीसी समाज को 14 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने ओबीसी समाज से एकजुट होकर अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी के अनुरूप हिस्सेदारी मांगने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर अपनी बात रखने पर राजनीतिक दलों को ओबीसी समाज की मांगों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के अधिकारों को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कांग्रेस की नीतियों को समाज के बीच पहुंचाने की बात कही। जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि करीब डेढ़ माह पूर्व जिम्मेदारी मिलने के बाद हरिद्वार ग्रामीण की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी और वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हरिद्वार जिले की पांचों विधानसभाओं में ओबीसी समाज की बैठकें आयोजित कर समाज को एकजुट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के नेतृत्व में उत्तराखंड में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद कश्यप, नंदलाल यादव, विकास सैनी और मुसरत अली ने भी अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में ओबीसी विभाग को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सैनी, प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान, इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश राजपूत, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, ओबीसी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, वरुण बालियान, दाताराम, प्रदेश सचिव संजय सैनी, पूर्व महासचिव ओबीसी समाज रणवीर नांगर, सोमदेव त्यागी, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, वरिष्ठ नेत्री ग्रेश कश्यप, विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र धीमान, ओबीसी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश धीमान, सतेंद्र प्रधान, मनोज धनकर, सुरेंद्र ठाकुर, प्रेस मीडिया इंचार्ज डॉ. मेहरबान अली, अक्षय नागपाल, देवीचंद सैनी, महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकुर सैनी, अमन अंसारी, आशु श्रीवास्तव, सागर बेनीवाल, उदित, भारत भूषण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्ष एवं उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत से सजे मंच पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal