पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद का रहने वाला है। गैंग को फर्जी खाते उपलब्ध कराने के बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मूल रूप से ग्राम सिकंदपुर जिला बलिया उ.प्र. का रहने वाला आरोपी सागर पाण्डेय पुत्र राधेराम पाण्डेय ऋषिकेश के मायाकुंड में रहकर मगध साइबर गैंग के मुख्य सरगना कृष्णा पाण्डेय के सीधे संपर्क में था। वह स्थानीय स्तर पर पैसों का लालच देकर लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाता था और फिर इन खातों (म्यूल अकाउंट्स) को साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए गैंग को उपलब्ध कराता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो व्यक्तियों विशाल और श्याम के कुल 18 बैंक खाते गैंग को मुहैया कराने की बात स्वीकार की है। गैंग सरगना कृष्णा पांडेय सहित गैंग से जुड़े पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद उसने अपने मोबाइल से सभी व्हाट्सएप चौट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और साथियों के नंबर डिलीट कर दिए थे। लेकिन पुलिस टीम ने उसके फोन की डिजिटल व तकनीकी जांच कर गैलरी से विशाल के नाम दर्ज एक बैंक खाते की फोटो बरामद की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, चंडीघाट चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल विनीत कुमार, राहुल देव एवं सीआईयू कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्ष एवं उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत से सजे मंच पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal